Press "Enter" to skip to content

बीपीएम जय हिन्द मिशन एवं संत रैदास समिति ने करौंदी और जेल गेट पर पिलाई पोलियो की खुराक / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की समाजसेवी संस्था बीपीएम जय हिन्द मिशन एवं संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने गोद लिए पोलियो बूथ करौंदी पर 285 बच्चो को और जेल गेट पर 335 बच्चें को पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई।

 

 बीपीएम जय हिन्द मिशन के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती माया मौर्य और संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संजीवनी डेन्टल क्लीनिक के संचालक डॉ.कपिल मौर्य ने बताया कि हम 15 वर्षों से लगातार पल्स पोलियों अभियान के तहत और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हमारी संस्था द्वारा गोद लिए पोलियो बूथ करौंदी और जेल गेट पर पल्स पोलियो की दवा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पिलाई जाती है और आज भी पल्स पोलियो अभियान के तहत करौंदी बूथ केन्द्र पर नर्स अर्चना शर्मा व अर्चना शाक्य और जेल गेट पर पोलिया पिलाने वाली नर्स रितु सिंह कौरव व प्रियंका कुशवाह के साथ हमारी संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को पोलियों की खुराक दी।

 इस दौरान बीपीएम जय हिन्द मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य शिवपुरी के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया उन्होंने उनको साफ-सफाई का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छ और साफ  सुथरा रहोगे तो स्वस्थ रहोगे। इस मौके पर संत रैदास लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ कपिल मौर्य, श्रीमती माया मौर्य, नीरज कुमार छोटू, सोनू चौधरी, लल्ला पहलवान, विजय कुशवाह, पुष्पराज संस्था के मिडिया प्रभारी राजू ग्वाल यादव, पत्रकार मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू्र, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य शिवपुरी, शिक्षक रामलखन धाकड़ गुरावल वाले, सृजन राजे, और पोलियो बूथ पर आशा कार्यकर्ताओं उपस्थित थीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!