शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत इमामबाड़ा पर रहने वाले वाले एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। अमन पुत्र इरशाद मोहम्मद 17 वर्ष अपने घर पर बिजली का काम कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह अचेत हो गया और जमीन पर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment