Press "Enter" to skip to content

महामारी में आर्थिक संकट से गुजर रहे अभिभाषक, ज्ञापन देकर की आर्थिक सहायता की मांग | Shivpuri News

करैरा। कोरोना वायरस की वजह से देश प्रदेश में महामारी का प्रकोप बना हुआ है। साथ ही प्रदेश भर में लॉक डाउन की वजह से समूचे देश के सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति खराब बनी हुई है। समाज के विभिन्न वर्गों को हुए आर्थिक नुकसान से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने उनके लिए विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। वहीं मार्च से अब तक प्रदेश के समस्त न्यायालय परिसर लॉक डाउन की वजह से बंद पड़े हैं और आज दिनांक तक किसी भी न्यायालय में सामान्य हालात नहीं हुए हैं जिससे प्रदेशभर के वकीलों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि वह छोटे-मोटे काम करने को भी विवश बने हुए हैं। जो की उनकी गरिमा के विरुद्ध है। वहीं कई वकील खुदकुशी करने व आत्महत्या करने पर विवश बने हुए हैं।निश्चित तौर पर ऐसी स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि केंद्र सरकार के द्वारा अभिभाषकों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई और ना ही उन्हें किसी पैकेज के दायरे में सम्मिलित किया गया इसके चलते आज अभिभाषक संघ ने विधि एवं मानव अधिकार विभाग और कांग्रेस पार्टी के बैनर तले महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर तत्काल अभिभाषकों को महामारी के समय आर्थिक मदद दिए जाने की सरकार से मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!