Press "Enter" to skip to content

प्रेस क्लब अध्यक्ष को भ्रात शोक पर जताई संवेदना | Shivpuri News

शिवपुरी- शिवपुरी प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरन्द्र शर्मा भुल्ले के भ्राता स्व.रविन्द्र शर्मा उम्र 55 वर्ष के आकस्मिक निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं समाजसेवी संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी संवेदनाऐं प्रकट की है। प्रतिदिन प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके शुभचिंतक व नगरवासी सांत्वना देकर शोक संतृप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्यधारण करने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। प्रेस क्लब अध्यक्ष को भ्रात शोक होने पर मप्र पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ म.प्र. के जिलाध्यक्ष अजयराज सक्सैना, मप्र मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा, वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मप्र के जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे आदि सहित शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी संवेदनाऐं प्रकट की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!