Press "Enter" to skip to content

डॉ हर्षवर्धन का विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन बनना भारत के लिए गौरव की बात : सुरेंद्र शर्मा | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री  डॉक्टर हर्षवर्धन के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर हो रहा है भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का विश्व स्वास्थ संगठन के कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन निर्वाचित होना इस बात का प्रमाण है।
 कोरोना जैसी महामारी में जहां सारा विश्व हैरान परेशान और हताश है उस समय भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी  से बचाव के लिए किए गए कार्य दुनिया के लिए मार्गदर्शक बने हैं भारत सरकार द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्य की दुनिया ने प्रशंसा की है आज सारी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
 डॉक्टर हर्षवर्धन भारत के एक अनुभवी राजनेता है स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके कार्यों की सर्वत्र सराहना हुई है उनके विश्व स्वास्थ संगठन के कार्यकारी मंडल के चेयरमैन चुने जाने से निश्चित तौर पर विश्व स्वास्थ संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा और विश्व स्वास्थ संगठन को एक नई दिशा मिलेगी ।
सुरेन्द्रशर्मा ने कहा कि डॉक्टर हर्षवर्धन की सेवाओं का लाभ अभी तक केवल भारत देश को मिल रहा था अब उनका लाभ वैश्विक  परिवार को मिलेगा ,डॉक्टर हर्षवर्धन 22 मई को अपना कार्य भार सम्हालेंगे उनके नेतृत्व में विश्व स्वास्थ संगठन और अच्छे से मानवता की सेवा कर सके उनके सफलतम कार्य हेतु कार्यकाल हेतु अग्रिम शुभकामनाएं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!