Press "Enter" to skip to content

खुलेआम हो रहा रेत का अवैध कारोबार ,जेसीबी मशीन से नदी किनारे खेत खोदकर निकाली जा रही हैं रेत | Shivpuri News

दिनारा। करैरा अनुविभाग के ग्राम छितीपुर में इन दिनों रेत का अवैध कारोबार खुलेआम किया जा रहा है यहां दिन के उजाले में तो नदी के किनारे हरे भरे पेड़ों को काटकर 20 20 फीट के गड्ढे कर रेत का स्टॉक किया जाता है फिर रात के अंधेरे में रेत को डंपर और ट्रैक्टर बालों को बेचकर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जाता है जानकारी के मुताबिक दिनारा क्षेत्र का ग्राम छितीपुर पिछोर विधानसभा से लगा हुआ है यहां बम्हारी के दबंगों द्वारा जेसीबी की मदद से नदी के आसपास के खेतों पर गड्ढे कर दिन रात रेत निकाल कर ट्रैक्टर से दिनारा पिछोर मार्ग पर इकट्ठा किया जाता है यहां रेत की धुलाई कर बेचने लायक बनाई जाती है फिर रात को दो हजार रुपए प्रति ट्रॉली के हिसाब से बेच दिया जाता है अवैध अब उत्खनन की गवाही नदी किनारे कटे पड़े हरे भरे पेड़ों की ठूंठ दे रहे हैं। 
*जान पर खेलकर लेबर निकालती है रेत*
मशीनों के अलावा लेबर से भी रेत निकलवाने का काम कराया जाता है वह भी बीस बीस फीट की खाइयो से जानकारी के मुताबिक पहले भी रेत खोदते हुये छितीपुर के युवक की खदान में दबकर मौत हो गई थी अगर फिर भी इस पर रोक नहीं लगी तो एक बडा हादसा हो सकता है
वही इस संबंध में एसडीएम के आर चौकीकर का कहना है कि रेत के अवैध का उत्खनन के बारे में आपने बताया है तो मैं तहसीलदार से बोल कर देखवा लेता हूं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!