Press "Enter" to skip to content

पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे वशिष्ठ: कुशवाह ,जम्प ने दी दिवंगत पत्रकार वशिष्ठ को श्रद्धांजलि | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की पत्रकारिता के ठोस स्तंभ थे वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र वशिष्ठ ,जिन्होंने पेशे को सहज और सरल तरीके से जीना समझाया ।ऐसी दुर्लभ पत्रकारिता वर्तमान परिवेश में असंभव है। उक्त उदगार अंतर्राष्ट्रीय संगठन जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मप्र (जम्प) के प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह ने जिले  के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र वशिष्ठ के कोरोना संक्रमण की वजह से   हुए आकस्मिक निधन पर  बायपास रोड पर स्थित होटल में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में व्यक्त किये। श्री वशिष्ठ जम्प के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
   कार्यक्रम में जम्प के संभागीय अध्यक्ष सुनील व्यास ,जिलाध्यक्ष अजयराज सक्सेना एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता ने श्री वशिष्ठ से जुड़े कई भावुक कर देने वाले संस्मरणों सांझा किये। राजीव गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारगणों को मास्क भेंट कर कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक बने रहने का संदेश भी दिया। समस्त पत्रकार साथियों ने श्री वशिष्ठ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उपस्थित पत्रकारों में प्रदीप तौमर मोंटू,अन्नू श्रीधर,योगेश शर्मा,विधायक प्रतिनिधि,राजेश गोस्वामी, गजेंद्र यादव भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक, सुनील रजक,राकेश पाण्डे,राजकुमार राठौर,मणिका शर्मा,सुरभि शर्मा,आशीष पाण्डे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!