Press "Enter" to skip to content

विजय कुशवाह ने स्टॉल नहीं हटाया तो सब्जी ठेले वालों ने कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एमएम हॉस्पिटल चौराहा पर एक ठेले पर पुडि़या सिगरेट की दुकान चलाने वाले की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी विजय कुशवाह एमएम हॉस्पीटल पर ठेले पर स्टॉल में पुडिया व सिगरेट बेचने का काम करता है। 29 जनवरी को रात करीब 9 बजे दुकान पर सब्जी का ठैला लगाने वाले कल्ला कुशवाह, रामसिंह कुशवाह, देवेंद्र कुशवाह एवं महेंद्र कुशवाह आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी लोगों ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!