Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रवाद के विचार के लिए अपना पूरा जीवन दे गए डॉ. मुखर्जी : जिलाध्यक्ष बाथम | Shivpuri News

भाजपा ने वीसी के जरिए मनााय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी आज जिस राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत है, उस विचार के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले बलिदान किया। एक शिक्षा विद व राजनेता के साथ ओजस्वी वक्ता और कुशल संगठक के रूप में उनको सदैव याद किया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के मौके पर डिजीटल माध्यम से आयोजित की गई वीडियो कांफ्रेसिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
जिले के सभी मंडलों में वीसी के जरिए होगी गोष्ठी
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का कहना था कि इस साल कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा ने डिजीटल माध्यम से डॉ. मुखर्जी का स्मृति दिवस मनाने का फैसला लिया है। डॉ. मुखर्जी का स्मृति दिवस भाजपा द्वारा कई सालों से बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मंडलों में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा साथ ही प्रत्येक मंडल में होने वाली वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए जिले द्वारा मुख्य वक्ता तय किए गए हैं जो कि डॉ. मुखर्जी के विचार एवं बलिदान से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!