Press "Enter" to skip to content

सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक वायके सिंह का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल | Shivpuri News

शिवपुरी। सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चना खरीदी के मामले में शाखा प्रबंधक वायकेसिंह द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। बताया जाता है कि यह वीडियाे पिछले साल का है। जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी के प्रबंधक द्वारा सोसायटी के सहायक प्रबंधक से 4.60 लाख रुपए मांगे गए। इसके बाद प्रबंधक 3 लाख रुपए देने की बात कहता दिख रहा है। वीडियो में समिति प्रबंधक कह रहा है कि जीएम साहब एक दिन में करोड़पति बनना चाहते हैं क्या? ठर्रा समिति के पूर्व सहायक प्रबंधक उपेंद्र यादव का दावा है कि जीएम द्वारा रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपए मुझसे लिए गए हैं। हालांकि ब्रांच मैनेजर श्रीकिशन शर्मा का कहना है कि उपेंद्र यादव से ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। वहीं महाप्रबंधक वायके सिंह ने मीटिंग में होने की कहकर फोन काट दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!