Press "Enter" to skip to content

डीआरएम ने किया ग्वालियर-गुना रेल खण्ड का निरीक्षण / Shivpuri News

-विकास कार्यों का लिया जायजा

 

शिवपुरी। मण्डल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को विभागाध्यक्षों के साथ भोपाल मंडल के ग्वालियर-गुना रेल खण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने इस रेल खण्ड पर स्थित छोटे-बड़े रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओ.एच.ई. लाइन, सम्बद्ध उपकरण, सिग्नल प्रणाली आदि का सघन निरीक्षण कर उनकी कार्य क्षमता को परखा एवं बेहतर रख रखाव के संबंध में अधिकारियो से चर्चा की। 

 

इसके साथ ही इस खंड पर स्थित पनिहार, शिवपुरी, गुना स्टेशन का निरीक्षण कर वहाँ पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, खानपान यूनिटों, आरक्षण कार्यालयों, बुकिंग कार्यालयों, यात्री प्रतीक्षालयों, शौचालयों, प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा चल रहे विकास कार्यों एवं उनकी प्रगति के सम्बंध में चर्चा की। पनिहार स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की साफ सफाई, यात्री सुविधाओं, माल गोदाम के रख रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

 

 

पनिहार स्थित रेलवे कॉलोनी में आवासों की मरम्मत व सड़क के कार्य की प्रगति एवं वहां पर विकसित उद्यान को देखा तथा बेहतर रख रखाव एवं सुधार के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवार से मिलकर कालोनी में उपलब्ध सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी ली।

 

 

पनिहार से शिवपुरी के मध्य डीआरएम नें कि.मी.1273/1 पर स्थित माइनर ब्रिज, 1273/A, पर स्थित अंडर पास (LHS) एवं 1260/1 पर स्थित मेजर ब्रिज का सघन निरीक्षण कर उनकी कार्य क्षमता को परखा तथा बेहतर रख रखाव के लिए मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

शिवपुरी स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन एवं परिसर तथा मालगोदाम का गहन निरीक्षण किया एवं सुधार के सम्बंध में अधिकारियों से चर्चा की।

ज्ञात हो कि शिवपुरी स्टेशन की खूबसूरती के लिए स्टेशन के अग्र भाग को नए रूप में सुसज्जित किया जा रहा है, साथ ही यहां पर यात्री सुविधाओं में सुधार कार्य चल रहा है।

 

 

रेलवे कालोनी का निरीक्षण के दौरान डीआरएम नें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नये आवासों तथा वहां पर निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवार के इच्छानुरूप पुराने आवासों में किये गये सुधार कार्य का जायजा लिया। ऊर्जा संरक्षण हेतु यहां के सभी आवासों में LED का उपयोग किया गया है।

 


 

डीआरएम नें कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से मिलकर कालोनी में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं कार्य सम्बन्धी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के उचित निर्देश दिये।

शिवपुरी – गुना के मध्य निरीक्षण के दौरान डीआरएम नें लेवल क्रॉसिंग-59 तथा लेवल क्रासिंग-28 का निरीक्षण कर उनके बेहतर रख रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक के साथ निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक डॉ. आर. एन. मीणा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विजय प्रकाश, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय) अतिन कुमार तोमर, वरिष्ठ मण्डल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) मातादीन पठैरिया, वरिष्ठ मण्डल विद्दुत इंजीनियर (सामान्य) दिनेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर(टीआरडी) दिलीप कुमार मीणा, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी एन. के. जैन, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी एचएस. मीणा, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) बी.राम कृष्णा, मण्डल इंजीनियर (पश्चिम) रोहित राजपूत एवं अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!