Press "Enter" to skip to content

जानकी सेना संगठन ने किया कोरोना फाईटर का स्वागत | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी के समय में मानव सेवा के लिए समर्पित समाजसेवी गिर्राज बंसल का शनिवार उनके निवास पर पहुंचकर जानकी सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंत्र के साथ पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर जानकारी सेना के अध्यक्ष विक्रमसिंह रावत ने बताया कि गिर्राज बंसल द्वारा पूरे दो माह से लगातार कोरोना काल में भूखों को भोजन कराकर तथा सूखा खाद्यान्न वितरण कर सेवा कार्य किया हैं।
 इसके लिए जानकी सेना संगठन उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हैं साथ ही इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए उनके पूरे परिवार के लिए भगवान से प्रार्थना की उन्हें खुश रखें और घर पर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर पूरे परिवार का स्वागत किया। इस अवसर पर जानकी सेना संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!