Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर साहब…दबंग ने कर लिया तालाब पर कब्जा, कैसे करें मछली पालन | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के मुडखेढा ग्राम के आदिवासियों ने शिवपुरी कलेक्टर को एक शिकायती आवेदन दिया है और इस आवेदन के माध्यम से मांग की गई है कि इमलिया पंचायत के तालाब में मछली पालन करने वाले एक दबंग व्यक्ति द्वारा उनके मछली पालन समूह को धमकाने का काम किया जा रहा है। साथ ही तालाब पर इस दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है और आदिवासियों के समूह को मछली पालन नही करने दिया जा रहा है। जबकि आदिवासियों के समूह के नाम इमलिया तालाब का पट्टा हो चुका है। वहीं आदिवासी समूह ने बताया कि दबंग व्यक्ति द्वारा मत्स्य पालन संस्था के खिलाफ झूठी शिकायते भी की जा रही हैं जिससे समूह के सदस्य डरे हुए हैं और तालाब जाने पर जान का खतरा रहता है उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए।
वहीं इस मामले पर मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एनके रजक का कहना है कि इन आदिवासियों की संस्था पंजीकृत है और इमलिया तालाब इनकी संस्था को ही आवंटित होना है और डरने वाली कोई बात नहीं है प्रशासन उनके साथ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!