Press "Enter" to skip to content

खेत से निकाल रहे थे ट्रेक्टर, मना किया तो कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नरोआ में एक किसान की दोे लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपित युवक किसान के खेत सेे ट्रेक्टर निकाल रहे थे जिस पर उन्हें रोका तो गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। घटना में किसान घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार कुंदन पुत्र मन्सो जाटव निवासी ग्राम नरोआ ने बताया 7 अगस्त को शाम के समय जब वह अपने खेत पर था उसी समय वहां कृष्णा जाटव, रमेश जाटव व विजय जाटव आए और अपना ट्रेक्टर खेत में से होेकर निकालने लगे। जब ट्रेक्टर निकालने से मना किया तो उसे सभी ने गाली-गलौंज कर कुंदन जाटव की मारपीट सरियों व लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपितों ने उसे जान से मारनेे की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!