Press "Enter" to skip to content

अबैध गाँजे के साथ एक आरोपी को दबोचा | Shivpuri News

थाना फिजिकल द्वारा अवैध गांजा के साथ 01 आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आंगनवाड़ी के पास चीलौद में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है, सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि एक टीम बनाकर उक्त व्यक्ति को तत्काल पकड़ें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर थाना प्रभारी फिजिकल निरी. अनीता मिश्रा के निर्देेशन में पुलिस टीम द्वारा आंगनवाड़ी के पास चीलौद से आरोपी राजेश पुत्र रामसेवक उम्र 45 साल निवासी शिव गिर मंदिर के पास दतिया की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा कीमत 8000 रूपये का जप्त कर आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!