Press "Enter" to skip to content

राखी मेकिंग प्रतियोगिता में जूनियर में पीहू व सीनियर में निशिता रही प्रथम | Shivpuri News

लॉकडाउन में लायंस व लायनेस क्लब साउथ द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
शिवपुरी। घर बैठे कोरोना काल के समय लॉकडाउन का पालन करते हुए अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन समाजसेवी संस्था लायंस व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के द्वारा किया गया। इसी क्रम में लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष कृष्णमोहन अग्रवाल व लायनेस साउथ अध्यक्ष  सीमा गोयल, सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कार्यक्रम की कन्वेनर रूचि जैन के निर्देशन में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का ऑनलाईन आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता संयोजिका व निर्णायक की भूमिका सुषमा गोयल, सुरेखा माहेश्वरी, राजेश बिंदल रही। इस प्रतियोगिता में 35 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम श्रेणी 8 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित इस राखी मेकिंग प्रतियोगिता में आकर्षक राखियां इन बच्चों द्वारा बनाई गई।
जिस पर इस श्रेणी के विजयी प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पीहू गोयल, द्वितीय रिधिमा भार्गव व सार्थ जैन, तृतीय स्थान रिशन मित्तल व आर्यन गुप्ता संयुक्त रूप से रहे। द्वितीय श्रेणी में 13 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों ने भाग लिया इस श्रेणी में आकर्षक रखी बनाने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान निशिता जैन आगरा, द्वितीय स्थान रोहित्सव जैन व तृतीय स्थान गुना की अंजलि जैन ने प्राप्त किया इसके अलावा बेस्ट राखी  परफॉर्मर का पुरस्कार उन्नति गोयल को दिया गया। 
यह प्रतियोगिता बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक राखियां बनाकर निर्णायकों को निर्णय करने में काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम के में शामिल होने पर लायन्स व लायनेस क्लब साउथ ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!