शिवपुरी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें इसे लेकर ब्राह्मंण समाज ने सामाजिक पहल करते हुए सर्व ब्राह्मंण महिला समाज शिवपुरी मप्र द्वारा महिलाओं के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क बॉडी चेकअप शिविर का आयोजन रविवार 17 मार्च को बचपन प्ले स्कूल ग्वालियर वायपास परिसर में किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मंण समाज की प्रदेश सचिव व शिविर संयोजिका सुषमा पांडे ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें हेल्थ कोच के रूप में भोपाल से राजेश तिवारी पधार रहे है जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं को बॉडी फिट रखने के टिप्स देंगे साथ ही ब्राह्मंण समाज की महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वह आज 17 मार्च रविवार को आयोजित नि:शुल्क बॉडी चेकअप शिविर में पहुंचकर अपना चेकअप करवा कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। इसके अलावा जो महिलाएं अलग से अपना चेकअप कराना चाहती हैं वह मोहनी सागर कॉलोनी में निवासरत ज्योति त्रिवेदी के यहां समय 12 बजे से 2 बजे तक मिल सकते हैं।
ब्राह्मंण समाज द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क चेकअप शिविर कल- Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment