Press "Enter" to skip to content

पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने ऐसे समय पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया, जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं। मौके पर अनेक कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!