Press "Enter" to skip to content

कुशल मध्यस्थ दोनों पक्षकारों के मध्य वार्ता सेतु बनकर विवाद को सदैव के लिये खत्म कर सकता : न्यायाधीश विनोद कुमार / Shivpuri News

मीडिएशन एक्शन प्लान के पालन में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न


 

शिवपुरी/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के ए.डी.आर.भवन में मीडिएशन एक्शन प्लान 2021 के पालन में गत दिवस मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायाधीश विनोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कुटुम्ब न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश शिवचरण पाण्डेय, अपर जिला न्यायाधीश प्रमोद कुमार, अभिभाषक संघ अध्यक्ष विनोद धाकड एवं अन्य अधिवक्तागण, पक्षकारगण तथा अधिवक्ता मीडिएटर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ता एवं पक्षकारों से मध्यस्थता के जरिये प्रकरण को निराकृत करने के संबंध में जानकारी देते हुये कहा कि कई बार छोटी-छोटी बजहों से मामला बहुत बिगड़ जाता है और परिवार टूट जाते हैं, ऐसे में एक कुशल मध्यस्थ दोनों पक्षकारों के मध्य वार्ता सेतु बनकर विवाद को सदैव के लिये खत्म कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से ऐसे पैरालीगल वालेंटियर जिन्होंने वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जिले में सराहनीय कार्य किया, उन्हें सम्मानित करने के लिये प्रशस्ति प्रमाण-पत्र जिला न्यायाधीश द्वारा संबंधित पीएलव्ही को प्रदान किये गये। इस मौके पर अखिलेश राजपूत, ओमप्रकाश सेन, रामसिंह धाकड, रमेश सेन, नवल लोधी पैरालीगल वालेंटियर्स को उनके प्रशंसनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!