Press "Enter" to skip to content

अमोला आत्महत्याकांड : फेसबुक पर संजय ने डाली अश्लील पोस्ट ,एसपी शिवपुरी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग | Shivpuri News

शिवपुरी। आमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साजौर में रहने वाले विकास शर्मा ने बीते रोज अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले विकास ने अपना वीडियो बनाया तथा एक सुसाइट नोट भी लिखा जिसमें उसने बताया कि गांव के रहने वाले कोली परिवार के द्वारा उसे मलमूत्र पिलाया गया और उसकी मारपीट की गई जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। मामले को लेकर शुक्रवार को फेसबुक पर संजय नाम के व्यक्ति ने अश्लील पोस्ट डाली जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। हालांकि बाद में संजय ने पोस्ट के लिए क्षमा मांगी और आगे से कोई भी पोस्ट नहीं डालने की बात कही। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज ने भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की बात कही है। मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस मामले में एसपी शिवपुरी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की गई हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!