Press "Enter" to skip to content

कल्चुरी महिला मंडल द्वारा ऑनलाईन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत | Shivpuri News

पुरस्कार के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए पौधे और दिए उपहार  
शिवपुरी। घर बैठकर लॉकडाउन में रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के लिए समाजसेवी संस्था कल्चुरी महिला मंडल द्वारा लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहकर अनेकों गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पौधाारोपण, मास्क बनाना, गरीबों को राशन वितरण जैसे अनेकों कार्य कल्चुरी महिला मंडल के द्वारा किए गए। 
यह सभी कार्यक्रम कल्चुरी महिला मंडल की अध्यक्ष शकुन शिवहरे के निर्देशन में हुए जिसमें ऑनलाईन योग प्रतियोगिता, सुंदर राखी प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें ग्रुप की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राखी प्रतियोगिता में हिमांशी चौकसे ने प्रथम, प्रियंका शिवहरे ने द्वितीय जबकि भावना शिवहरे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंचुएलिटी में मीना चौकसे प्रथम रही जिन्होंने निश्चित समयावधि में दिए टास्क को पूरा किया। इसके अतिरिक्त योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका विवेक शिवहरे, िद्वतीय स्थान पर मीना चौकसे एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका अमित शिवहरे रहीं। 
इन सभी कार्यक्रमों में कल्चुरी महिला मंडल की रेखा राय, कीर्ति शिवहरे, खुशबू शिवहरे, भावना, मीनाक्षी, जयमाला, सुंदर, नीतू, लक्ष्मी, मंजू, ज्योति चोकसे आदि महिलाओं ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण कल्चुरी महिला मंडल की अध्यक्ष शकुन शिवहरे एवं ज्योति चौकसे द्वारा सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे व उपहार प्रदाय किए गए। इसके साथ ही अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!