Press "Enter" to skip to content

विवाद के चलते युवक से की मारपीट, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा टॉकीज के सामने स्थित घनश्याम
इलेक्ट्रानिक के पास एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए वृद्ध के साथ मारपीट की
और जान से मारने की धमकी दी। 63 वर्षीय फरियादी इकराम कुरैशी पुत्र लियाकत
कुरैशी निवासी बड़ा बाजार शिवपुरी ने बताया कि वह गुरुवार को दोपहर 3 बजे
घनश्याम इलेक्ट्रोनिक की दुकान के पास खड़ा हुआ था, तभी अफलाख हुसैन उर्फ
गाहिनी निवासी राघवेंद्र नगर पुरानी शिवपुरी मेरे पास आया और गाली देने
लगा। 

 जब मैंने उसे गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और
जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने शाम को थाने पहुंचकर आरोपित युवक के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के
खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!