Press "Enter" to skip to content

ई-पैनकार्ड से घर खरीदना होगा आसान – Shivpuri News

शिवपुरी। िवत्त वर्ष 2018-19 समाप्त होने में सिर्फ 16 दिन बचे हैं। नए वित्तीय वर्ष 2019-20 यानी एक अप्रैल से आपकी लाइफ में बहुत से सकारात्मक बदलाव होने वालेे हैं। बहुत से बदलाव फायदेमंद होंगे। सबसे ज्यादा फायदा तो ई-पैनकार्ड और जीएसटी का सरलीकरण का हमें मिलेगा। इसी प्रकार लोगों का घर खरीदना सस्ता हो जाएगा।

वहीं पांच लाख तक आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा, लेकिन पांच लाख से अधिक होने पर टैक्स देय होगा। एक अप्रैल से घर खरीदने के इच्छुक लोगों को सस्ते मकान मिलने वाले हैं।

जीएसटी की दरों में गिरावट के चलते अब 20 लाख तक के अफोर्डेबल मकानों पर केवल एक फीसद जीएसटी यानी 20 हजार रुपए टैक्स लगेगा। 50 लाख तक के मकान पर पांच फीसद जीएसटी लगेगी यानी ढाई लाख रुपए टैक्स। इस प्रकार 50 लाख के मकान पर सीधे-सीधे 3.5 लाख का फायदा होगा और 20 लाख के मकान पर 1.4 लाख रुपए बचेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!