आयुष को साइंस ओलम्पीयाड परीक्षा में मिला गोल्ड मेडल -Shivpuri News

शिवपुरी।
बच्चों में  विज्ञान के प्रति  जागरूकता  लाने और  अंतरिक्ष  के क्षेत्र
में  ज्ञान को विस्तरत करने के लिए नेशनल एस्ट्रोनोमी एण्ड साइंस ओलम्पीयाड
(एनएएसओ) क्विज प्रतियोगिता पिछले माह देश भर में आयोजित की गई थी परीक्षा
का परिणाम  घोषित  हुआ है  जिसमें  शिवपुरी के गणेशा ब्लैस्ड  स्कूल में
कक्षा 5 के होनहार छात्र आयुष सरैया को अव्बल प्रदर्शन  के लिए  गोल्ड मेडल
व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता 50 अंकों की थी जिसमें
आयुष ने लीडिंग मार्क हासिल किए। आयुष सेवानिवृत्त सीएमओ रमेश चंद्र सरैया
के पौत्र व शिक्षक नीरज सरैया के पुत्र हैं।