Press "Enter" to skip to content

स्वच्छ खाना पौष्टिक खाना आपकी सेहत का खजाना : निवेदिता मिश्रा पर्यवेक्षक / Shivpuri News

भोजन एक बुनियादी और मौलिक मानव अधिकार है :- रवि गोयल 
विश्व खाद्य दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्र पर खादय साम्रगी सुरक्षित रखने के लिए बाॅक्स प्रदान किया
शिवपुरी । बढ़ती उम्र को कौन मात नहीं देना चाहता। हम सभी चाहते हैं कि हम हमेशा जवान और फिट रहें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है। बस अपने खाने पीने में कुछ बदलाव करने हैं।  आज वर्ल्ड फूड डे है। आज ही के दिन 16 अक्टूबर 1945 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एंव कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। तभी से आज का दिन विश्व खाद्य दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। 
शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी एवं आईसीडीएस शिवपुरी शहरी  के द्वारा संयुक्त रुप से विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केन्द्र बड़ौदी सड़क पर गर्भवती,धात्री एवं किशोरी बालिकाओें को, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन कैसे तैयार किया जाए इस हेतु जागरुक किया एवं घरों में उपलब्ध खाद्य सामग्री का उपयोग करके उसको कैसे पौष्टिक बनाया जाये इसके बारे मे विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की।  अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल ने बताया कि विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य है कि पूरी दुनिया में फैल रही भूखमरी को हमेशा के लिए खत्म किया जाए। हर साल अलग.अलग थीम के साथ ये दिन मनाया जाता है। इस साल भी एक थीम तय किया गया है। कि कैसे  भूखमरी एवं कुपोषण को खत्म करने के लिए जरुरी कदम उठाया जाए एवं
 जो भूख से पीड़ित हैं और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता के लिए भी ठोस कदम उठाए जाए इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य ये भी है कि सभी को पता चले की भोजन एक बुनियादी और मौलिक मानव अधिकार है। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक निवेदिता मिश्रा ने महिलाओं एवं किशोरियों को बताया कि विभाग द्वारा जो आपको टेक होम राशन प्रदान किया जाता हैं आप उससे पौष्टिक खिचड़ी, वर्फी एंव लडडू बना सकती हैं जिससे आप एवं आपके बच्चों को भरपूर पोषण मिले एवं उनमें कुपोषण न हो। इसके साथ साथ हम अपने दैनिक आहार में हरे पत्तेदार सब्जियों को पोषण बाटिका के तौर पर तैयार कर सकते है।
उन्होने कहा कि पूरी दुनिया में लाखों बच्चे भूख से गृसित है और  दुसरी तरफ ऐसे लोग हैं जिनके घर में खाना खूब बर्बाद होता है और फेंक दिया जाता है। इसीलिए मेरा सबसे निवेदन है कि उतना ही लें थाली में व्यर्थ न जाए नाली में । कार्यक्रम में शक्तिशाली महिला संगठन ने आंगनवाड़ी केन्द्र में खाद्य सामग्री सुरक्षित रखने के लिए एक बाक्स प्रदान किया । कार्यक्रम में  उपस्थित कुपोषित बच्चों की माताओं को विशेष पोषण आहार के पैकेट एवं टेक होम राशन प्रदान किया ।
कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाईजर सुश्री निवेदिता मिश्रा, शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल एवं उनकी पूरी टीम,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिन्की लोधी, रजनी सेन, सहायिका मंजू सेन सुपोषण सखी, गर्भवती एवं धात्री माताऐ एवं न्यूट्रीशन चैम्पियन ने सक्रिय भागीदारी की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!