महिला सुरक्षा को लेकर अहम भूमिका निभाएगा महिला सुरक्षा संगठन : अरशद अली / Shivpuri News

 

अरशद अली बने महिला सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, हुआ माल्यार्पण कर स्वागत

शिवपुरी। आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा अत्यन्त आववश्यक है हालांकि महिला सुरक्षा को लेकर तमाम संगठन कार्य कर रहे है बाबजूद इसके महिला सुरक्षा संगठन फाउण्डेशन अपने सिद्धांतों और उद्देश्यों की पूर्ति कर महिला सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा और इसे लेकर हम शीघ्र ही प्रदेश भर में महिला संगठन के रूप में एक नया कीर्तिमान रचेगें। उक्त बात कही महिला सुरक्षा संगठन फाण्डेशन के नवीन मनोनी प्रदेशाध्यक्ष अरशद अली ने कही जिन्होंने प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद संगठन के प्रति आभार माना और विश्वास दिलाया कि वह संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए महिला सुरक्षा संगठन में अहम भूमिका निभाऐंगें। यह मनोनयन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि रावत के द्वारा किया गया जिन्होंने शिवपुरी निवासी अरशदअली पर अपना विश्वास जताया। इस दैरान महिला सुरक्षा संगठन फाउण्डेशन के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बने अरशद अली बनने को शहर के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बधाई देने वाले इस्लाम शाह, इमरान खान, समीर खान, वीरेंद्र भाई, साजिद कुरेशी, असलम मोहम्मद, अफसर खान, दारा खान हनी पोल्ट्री फार्म, उमर खान, महेश कुमार बंसल, लोकेश शर्मा, तरुण सलूजा, राजू ग्वाल, अमरीश अग्रवाल, ग्वालियर संभाग अध्यक्ष शाहनवाज खान, युसूफ खान, मोनू नामदेव, विक्की काजी, साकिर खान, इमरान कुरेशी, अनिल, हनी खान, इरशाद पठान, आजाद पठान, हैदर खान, जुबेर खान और सारे शहर वासियों ने अरशद अली को बधाई दी और जोरदार स्वागत किया।