Press "Enter" to skip to content

अनु. जाति के सदस्यों के पर अत्याचार करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, मिले आर्थिक मदद | Shivpuri News

अभा सफाई मजदूर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी। अनु. जाति के सदस्यों के साथ जिले में अन्याय, अत्याचार हो रहा है। इन पर लगाम लगे और आरोपितों पर कठोर कार्रवाई हो साथ ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलवाई जाए। यह बात अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कोड़े ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपे आवेदन के दौरान कही।
ज्ञापन में बताया गया कि 16 मई को ग्राम भानगढ़ थाना पोहरी में बनवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख की सहायता दिलवाई जाए। पीड़ित परिवार के बच्चों को 12वीं तक फ्री शिक्षा, 5 बीघा जमीन, शस्त्र लाइसेंस दिया जाए तथा पुलिस सुरक्षा भी दिलवाई जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!