शिवपुरी। देहात थाना खेत्र के तहत आने वाले ग्राम नीम डांडा में जगदीश ने अपनी पत्नीमथुराबाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में पत्नी का हाथ कट गया। मामला शराब के लिए रुपए मांगना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी सतनबाड़ा के रहने वाले थे और शिवपुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलााश शुरू कर दी है।




