Press "Enter" to skip to content

परिवार गया था गांव, चोर चुरा ले गए आभूषण और हजारों का सामान @Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में गुरूवार की रात चोरों ने एक सूने घर को उस समय निशाना बनाया जब मकान मालिक अपने गांव लुकवासा गया हुआ था। चोरों ने मकान का ताला चटकाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व 12 हजार नकदी सहित एक टिल्लूपंप पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना मकान मालिक को शुक्रवार सुबह फोन पर पड़ोसियों के जरिए मिली। जिस पर फरियादी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। 
फतेहपुर वार्ड क्रमांक 15 निवासी हरिओम पुत्र रामबाबू रघुवंशी ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में उल्लेख किया कि गुरुवार को वह अपने गांव लुकवासा गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसके पड़ोसियों ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो बाहर के गेट और अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। चोर अलमारी में रखी चार चांदी की पायलें, बिछिया, एक सोनू की चैन, दो अंगूठी सहित 12 हजार नकदी और मकान में रखा 5 हजार रुप्ए का टिल्लूपंप चुराकर ले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!