Press "Enter" to skip to content

चिंताहरण मंदिर परिसर मे मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप, लोगों ने पकड़कर बांधा | Shivpuri News

शिवपुरी। शुक्रवार को सुबह के समय शहर के प्रसिद्ध स्थल चिंताहरण मंदिर पर एक 4 फीट का मगर आ गया। मगर को जैसे ही लोगों ने देखा तो हड़कंप मचा गया। कुछ देेर तक मगर मंदिर परिसर में ही चल कदमी करता रहा। इसके बाद राहुल केवट ने अपने साथियों की मदद से मगर को पकड़ लिया और उसे बांध दिया। मगर के पकड़े जाने के बाद सूचना फोरेस्ट विभाग को दी गई। जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगर को अपने साथ ले गए। इससे एक दिन पहले भी एक गोदाम पर मगर निकला था लेकिन उसे फोरेस्ट टीम नहीं पकड़ पाई और वह कुछ ही देर में वापस नालेे में चला गया। बरसात के समय में मगरों का शहर में दिखना आम हो गया हैै। खासतौर पर जहां नालों के पास बस्ती बसी हुई हैं वहां अक्सर इन मगरों को देखा जा सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!