Press "Enter" to skip to content

सपोर्ट वाहिनी में हुआ पौध रोपण कार्यक्रम | Shivpuri News

          
करैरा। सपोर्ट वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल करैरा द्वारा इस वर्ष गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं महानिदेशालय आईटीबीपी के दिशा निर्देशों के अनुसार वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्ष 2020 में 14 हजार नए पौधे वाहिनी परिसर, शासकीय विभागों एवं आमजन क्षेत्र में लगाए जाएंगे। वाहिनी के कमांडेंट ऋषभ कुमार के निर्देशन एवं राम भरत सिंह कुशवाहा द्वितीय कमान की देखरेख में आज वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य जवानों द्वारा कैंप परिसर तथा राममंदिर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। आज किए गए पौधा रोपण कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट गजेंद्रसिंह सोन, अशोकसिंह नेगी, डिप्टी कमांडेंट अभियंता जसवंतसिंह, देवेंद्रसिंह गुर्जर, असिस्टेंट कमांडेंट रविंद्रसिंह, राकेश कुमार सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!