शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत शादी विवाह घर लकी गार्डन से चोर एक एलईटी टीवी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामस्वरूप भोज पुत्र सोवतियाराम भोज निवासी जवाहर कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज उनके परिवार में शादी थी। इस दौरान शादी में दिए जाना वाला सामान विवाह घर लकी गार्डन में रखा हुआ था। यहां से कोई चोर एक एलईडी टीवी चुराकर ले गए। आसपास पूछताछ भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।






Be First to Comment