
शिवपुरी। दो बत्ती चौराहे पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर माधौ महाराज प्रथम एवं माधवराव सिंधिया द्वितीय समारोह समिति के तत्वाधान में शहरवासियों ने उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। माधवराव सिंधिया समिति द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करते हुए माधव राव सिंधिया का 74 वां जन्मदिवस मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जन समूह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस महिला उत्पीड़न समिति की प्रदेश अध्यक्ष संगीता जोशी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव, कार्यवाह अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह रघुवंशी, सेवादल अध्यक्ष अनिल उत्साही, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिया, अशोक मोहिते, महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उषा भार्गव, चन्द्र पाल सिंह, मुन्ना मित्तल आदि वक्ताओं ने माधवराव सिंधिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। आभार समिति के महासचिव गोविंद गर्ग ने प्रकट किया जबकि संचालन मोहन मधुर गुप्ता ने किया।






Be First to Comment