Press "Enter" to skip to content

सिकंदरा बैरियर बना अवैध वसूली का बना अड्डा ,प्रशासन मौन | Shivpuri News



सुनील रजक शिवपुरी। झांसी हाइवे पर सिकन्दरा आरटीओ बैरियर (परिवहन चैक पोस्ट) पर चल रही अवैध वसूली का धंधा जोरों पर है। सिकंदरा बैरियर पर प्राइवेट लोगों के दम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली को अंजाम दिया जाता है। अवैध वसूली के कारण सिकन्दरा बैरियर एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां बता दें कि इसी वसूली के कारण प्रदेश की देश के अन्य राज्यों में बदनामी हुई थी और शायद इसी कारण इन बैरियरों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन यह बैरियर फिर से चालू हो गए हैं और इन पर वाहन चालकों के साथ की जाने वाली गुंडयाई के फिर से सुर्खियों में हैं। इस बैरियर को सरकार कम प्राइवेट गुंडे ज्यादा संचालित करते हैं या यूं कहें कि सबसे ज्यादा मलाई वाले चैक पोस्ट को प्राइवेट लोग अपने अप्रोच के माध्यम से मौखिक रूप से ठेके पर ले लेते हैं, फिर शुरू होती है इस चैक पोस्ट पर अबैध बसूली कहानी। हालांकि सरकारी स्टाफ 

भी रहता है पर उनका रहना सिर्फ कागजों में दर्शाया जाता है। सूत्रों की मानें तो यहां पर लठैत गुर्गों को प्राइवेट अपॉइंमेंट पर भी कर रखा है जिन्हें अबैध बसूली की योग्यता के अनुसार मानदेय दिया जाता है। 

अवैध वाहनों पर नहीं होती कार्रवाई
परिवहन चैक पोस्ट से कई अवैध वाहन गुजरते है परंतु यहां पदस्थ कर्मचारी अधिकारियों द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। झांसी से दिनारा और करैरा के लगभग आधा सैकड़ा अवैध वाहन, टैक्सी, आपे मैजिक संचालित हो रहे हैं जो नियम विरुद्ध सवारियों को ढो रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!