शिवपुरी। जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किए जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम, इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपेट का मतदान के उपयोग के संबंध में जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
कलेक्टर अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में हाल ही में तहसील नरवर, खनियांधाना, बदरवास एवं करैरा आदि स्थानों पर आयोजित कार्यकमों में मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन कर मतदान में इनका कैसे उपयोग करें, जानकारी दी गई। इसी कड़ी में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र.छात्राओं को, बदरवास में अंत्योदय मेले के दौरान यूथ चला बूथ की ओर और करैरा एवं खनियांधाना आदि में ईव्हीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन का जानकारी दी गई।





Be First to Comment