Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह / Shivpuri News

शिवपुरी/ देश
का 72वां गणतंत्र दिवस समारोह जिले में तात्याटोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड
में मनाया जाएगा। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल
विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य
आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य
अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
जाएगा।

गणतंत्र दिवस
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके
साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों
कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!