Press "Enter" to skip to content

संकरी गलियों में कलेक्टर ने खड़े होकर कराई बैरीकेडिंग ,कोर्ट रोड पर माधव चौक के रास्ते ही कर सकेंगे प्रवेश | Shivpuri News

शिवपुरी। सुरक्षित दूरी का कड़ाई से पालन कराने के लिए कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी बुधवार की शाम सड़कों पर निकल पड़े। सुनार गली सहित बाजार की जो भी गलियां संकरी हैं, उनमें स्थाई और अस्थाई बैरीकेडिंग कराई। कुछ स्थानों पर कलेक्टर ने खुद खड़े रहकर नपा से बैरीकेडिंग कराई, जबकि रात को अन्य गलियों में बैरीकेडिंग कर दी जाएगीए जिससे वाहन इन गलियों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड को भी वनवे में इस्तेमाल किया जाएगा। कोर्ट रोड जाने के लिए माधव चौक से ही प्रवेश मिल सकेगा। अन्य रास्तों का ट्रैफिक ठंडी सड़कए धर्मशाला रोड आदि से निकाला जाएगा। बाजार में टेलर मार्केट, टेकरी, न्यूब्लॉक में पार्किंग की गई है। यहां सफेद चूने से मार्किंग भी की जाएगी। इस दौरान एएसपी गजेन्द्र कंवर, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, कोतवाली टीआई बादामसिंह यादव, सूवेदार रणवीर यादव, सीएमओ केके पटैरिया मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!