शिवपुरी। शिक्षा विभाग के गणक वृंदावन शर्मा की आत्महत्या मामले में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जांच दल गठित कर दिया है। एडीएम आरएस बालोदिया की अध्यक्षता में गठित जांच दल काम करेगा। इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को अपना पक्ष रखना है तो वह कलेक्टर कार्यालय में 8 जुलाई तक अपना पक्ष रख सकता है। सुबह 10ः30 से 5 बजे तक आत्महत्या के मामले में कोई भी व्यक्ति अपना बयान दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन ने इस आशय की सूचना जारी की है। बीते शनिवार को बांकड़े हनुमान के समीप पेड़ पर गणक शर्मा की लाश मिली थी। जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार सहित शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू सचिन अग्रवाल और प्रशांत गुप्ता पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में कलेक्टर ने डीईओ को छुट्टी पर भेजते हुए एके रोहित को चार्ज सौंप रखा है तो वहीं दोनों बाबुओं को एसडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया है।






Be First to Comment