Press "Enter" to skip to content

हायर सेकंडरी की शेष परीक्षाओं के नवीन प्रवेश-पत्र जारी | Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकंडरी की शेष विषयों की परीक्षा एवं जिला परिवर्तन किए गए छात्रों के नवीन प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 4 जून को जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें संबंधित संस्था या छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल से एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
लॉकडाउन अथवा अन्य कारणों से कुछ परीक्षार्थी अपने वर्तमान निवास स्थान से अन्य स्थानों पर विस्थापित हुए हैं। इन परिस्थितियों में परीक्षार्थी को वर्तमान में जिस जिले में निवासरत हैं, उन्हें उसी जिले से परीक्षा में शामिल होने की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे परीक्षार्थियों को भी प्रवेश-पत्र जारी किए गए हैं। वहीं कुछ विस्थापित छात्र उक्त सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत अपने पूर्व जिले के परीक्षा केंद्र से ही शामिल होना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की स्थिति में परीक्षा में शामिल कराते हुए स्थानांतरित जिले के शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन न करने पर भी दे सकेंगे परीक्षा
यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाया है, तो ऐसे छात्र को जिला शिक्षा अधिकारी छात्र के आवेदन पर ही परीक्षा में शामिल कर सकेंगे तथा इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा मंडल को देंगे। मंडल ने यह सुविधा इसलिए दी है कि कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित न रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!