Press "Enter" to skip to content

गणक वृंदावन शर्मा खुदकुशी मामलाः पिता की मौत के बाद दोषियों पर कार्रवाई के लिए भटक रहा बेेटा | Shivpuri News

कलेक्टर ने डेेढ़ घंटे इंतजार कराने के बाद मिलने से किया मना
शिवपुरी। शिक्षा विभाग में पदस्थ गणक वृंदावन शर्मा को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले शिक्षा विभाग के ही डीईओे व दो अन्य बाबूओं पर केस दर्ज कराने को लेकर मृतक का बेटा भटक रहा है। मंगलवार को मृतक का पुत्र गिरीश अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर अनुग्रहा पी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन कलेक्टर का डेढ़ घंटेे इंतजार करने के बाद उन्होेंने मिलने सेे मना कर दिया। जब कलेक्टर ने मिलने से मना कर दिया तो गिरीश गिरीश एडीएम आरएस बालौदिया के पास पहुंचे, जहां कुछ देर इंतजार करने के बाद एडीएम ने उनका आवेदन लिया। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आत्महत्या मामले में मृतक के सुसाइड नोट में डीईओ अजय कटियार सहित दोनों बाबूओं के ऊपर स्पष्ट आरोप उल्लेखित होने के बावजूद पुलिस ने चार दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस अभी भी पीएम रिपोर्ट आने और सुसाइट नोट की हैंडराइटिंग मिलाप का राग अलाप रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!