Press "Enter" to skip to content

कोरोना अपडेट : खनियांधााना के पांचों परिजन की रिपोर्ट निगेटिव, मृतक की रिपोर्ट आज आएगी | Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना इलाके के पांच कोरोना संदिग्ध लोगों को रविवार की दोपहर जब शिवपुरी जिला अस्पताल में सेंपल लेने के लिए लाया जा रहा था। उसी दौरान इनमें शामिल एक व्यक्ति की 108 एम्बूलेंस में मौत हो गई, पिछोर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की थी।
खनियांधाना कस्बे में रहने वाले सनद कुमार जैन (48) सहित परिवार के 4 सदस्यों को रविवार को जब खनियांधाना से स्वास्थ्य महकमे की टीम 108 एम्बूलेंस से शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर जा रही थी उसी दौरान पिछोर मंडी के समीप एम्बूलेंस में ही बैचेनी के बाद सनद जैन ने दम तोड़ दिया था। एम्बूलेंस पिछोर अस्पताल ले जाई गई जहां बीएमओ वर्मा ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित किया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक सहित परिजनों को एक वाहन के माध्यम से शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया था जहां देर शाम सभी के सैंपल लिए गए। खनियाधाना से लाते वक्त जिस व्यक्ति की रास्ते में मौत हुई, उसका सैंपल जांच के लिए सोमवार को ग्वालियर भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आ सकती है। वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्यों की ट्रू-नेट से रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांचों को घर भेज दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!