शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत दो युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए न दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
अमन पुत्र विनोद कुमार शर्मा निवासी अशोक बिहार कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को शाम के समय वह अपने घर के पास खड़ा हुआ था। उसी समय कुनाल शर्मा निवासी अशोक बिहार कॉलोनी, बॉवी सरदार निवासी मोहनी सागर कॉलोनी आए और शराब के लिए रुपए मांगने लगे। रुपए न देने पर उक्त युवक गाली-गलौंज करने लगे और अमन की मारपीट कर, जान से मारने की धमकी देकर भाग।






Be First to Comment