Press "Enter" to skip to content

पड़ौसियों ने काटी बिजली, कारण पूछा तो किया कुल्हाड़ी व लाठी से हमला, चार घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैहटी में बिजली की लाइट काटे जाने को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक परिवार के लोगों पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया दी। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार प्रताप धाकड़ पुत्र भगवती निवासी ग्राम बैहटी की पास में ही रहने वाले भूरा धाकड़ ने लाइट काट दी। जब लाइट काटे जाने को लेकर वह व पत्नी ने कारण पूछा तोे भूरा गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो भूरा धाकड़ के परिवार के सदस्य आ गए और लात घूसों से पताप, दीपा, उर्मिता, भगवती धाकड़ की लाठियों से मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना मेें चारों लोग घायल हो गए। वहीं आरोपितों ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के ेबाद प्रताप परिवार के साथ थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने प्रताप की शिकायत पर भूरा, जसवंत, कल्याण लवकुश धाकड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!