Press "Enter" to skip to content

भारत में युवा फिट तो भारत फिट : एसपी राजेशसिंह चंदेल / Shivpuri News

फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौडे युवा 
शिवपुरी। आज विश्व में भारत देश युवाओं का देश है। भारत के ेयुवा फिट रहेंगे तो भारत देश फिट रहेगा। कोरोनाकाल में सभी को इम्युनिटी बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल किया जाना आज के समय की मांग है। यह बात एसपी राजेशसिंह चंदेल ने फिट इंडिया फ्रीडम रन के आयोजन के दौरान कही। यह कार्यक्रम खेल और युवा कल्याण मप्र शासन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित किया गया था। 
इसी क्रम में कलेक्टर अक्षय कुमारसिंह एवं एसपी राजेशसिंह चंदेल के मार्गदर्शन में माधव राव सिंधिया खेल परिसर में आवासीय खिलाड़ियों एवं हॉकी फीडर सेंटर के खिलाड़ियों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल हुए। 
दौड़ सुबह 7 बजे पोलोग्राउंड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चैराहा, कन्या हाई स्कूल कोर्ट रोड से होते हेतु माधव चैक पर समाप्त हुई। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन का सांकेतिक दौड सफलता पूर्वक पूर्ण की। फिट इण्डिया फ्रीडम रन शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के द्वारा संयुक्त तत्वाधन में आयोजित की गई है। दौड़ को हरी झंडी दिखाकर एसपी राजेश चंदेल ने रवाना किया।  
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी, शिक्षा विभाग के क्रीडा अधिकारी महेन्द्रसिंह तोमर, बसंत शर्मा, राघवेन्द्र चौधरी के साथ खेल विभाग के कर्मचारी व प्रशिक्षक मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!