Press "Enter" to skip to content

फूलीपुरा पटवारी रजनीश धाकड़ निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी। सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल अंतर्गत शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का समय सीमा में निराकरण न किए जाने पर हल्का क्रमांक 112 फुलीपुरा पटवारी श्री रजनीश धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


 

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी जे.पी.गुप्ता ने तहसीलदार बैराड़ के प्रतिवेदन के आधार पर हल्का क्रमांक-112 फुलीपुरा पटवारी रजनीश धाकड़ द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी न देने एवं उपरोक्त कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत न करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री धाकड़ का मुख्यालय तहसील कार्यालय बैराड़ रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!