Press "Enter" to skip to content

प्रतिदिन खरीदी के अनुसार करें भंडारण व परिवहन : कलेक्टर | Shivpuri News

कलेक्टर ने की उपार्जन की समीक्षा, समय पर अनाज परिवहन कराने के निर्देश
शिवपुरी। अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। उपार्जन प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं आए। प्रतिदिन जितनी खरीदी की जा रही है उसी के अनुसार लगातार गोदामों में भंडारण के लिए परिवहन होना चाहिए। यदि कहीं लेबर की समस्या है तो उसका समाधान करें। उपार्जन केंद्रों पर निरीक्षण के लिए जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह केंद्रों पर जाकर देखें और किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं। यह बात कलेक्टर अनुग्रह पी ने सोमवार को जिले में उपार्जन की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कही। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया, समस्त एसडीएम, सहायक कलेक्टर काजल जावला सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक तोमर को उपार्जन केंद्रों पर निगरानी के लिए क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि उन्हें प्रतिदिन की रिपोर्ट देना है। यह देखना है कि जितना गेहूं खरीदा जा रहा है उसी के अनुसार रसीद दी जा रही हैं। अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई भी होना चाहिए। साथ ही सभी एसडीएम यह ध्यान दें कि नाके पर तैनात टीम सतर्कता के साथ काम करें। बाहर से गेहूं, चना, मसूर सरसों, प्याज नहीं आना चाहिए। 
1 लाख 69 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी
बैठक में कॉपरेटिव बैंक के प्रबंधक वाईके सिंह ने बताया कि जिले में किसानों से कुल 70 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर अभी तक एक लाख 69 हजार मीट्रिक टन से अधिक की गेहूं खरीदी की गई है। जिसमें 91 प्रतिशत गेहूं अनाज का गोदामों में भंडारण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक की गई खरीदी का 155 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान भी किसानों को किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!