मतदान करने की दिलाई शपथ- Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने के लिए जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत करैरा में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी करैरा एके वाजपेयी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर एकत्रित अधिकारी एवं कर्मचारियों को 12 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने मतदान के महत्व से भी अवगत कराया।