Press "Enter" to skip to content

मोबाइल की टच तोड़ने पर युवक पर जानलेवा हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बिग सिनेमा के पास फतेहपुर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण मोबाइल की टच टूटना बताया जा रहा है, पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
योगेश पुत्र दामोदर प्रसाद तिवारी (29) निवासी बिग सिनेमा के पास फतेहपुर ने बताया कि आज से कुछ समय पहले उससे दोस्त विनोद बाथम के मोबाइल की टच टूट गई थी। जिस पर मैंने उसे सुधरवाने की बात भी कही थी, लेकिन 22 सितंबर कोे रात के समय विनोेद बाथम आया और टच टूटने के ऊपर घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट की और पत्थरों से हमला बोल दिया जिससेे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद योगेश कोतवाली आया औैर मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!