अनुसूचित जाति जनजाति थाने के सामने पानी की बर्बादी ,पार्षद मौन | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के हृदय स्थल नवाब साहब रोड थाने के सामने से हैं। जहाँ दर्जनों जगह पुरानी पाइप लाइन लंबे समय से टूटी हुई हैं या कटे हुए नल लीक हो रहे हैं जिससे पिछले कई महीनों में हजारों गैलन पानी नालियों में व्यर्थ बह रहा हैं। 
       
उक्त जानकारी देते हुये एडवोकेट अजय गौतम ने बताया कि पाइपलाइन को सड़क निर्माण कार्य के पहले दुरुस्त नहीं किया गया ना ही कटे हुए नलों को नगर पालिका या सीवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने बंद किया जिससे शहर में पानी की भारी बर्बादी हो रही है और इस ओर किसी प्रशासनिक अधिकारी या किसी अथॉरिटी का कोई ध्यान नहीं है। जिससे पूरे शहर में हजारों गैलन पानी की प्रतिदिन इस प्रकार बर्बादी होने के कारण पहले से पानी के लिए तरस रहे इस शहर के सामने जल्द ही भारी जल संकट खड़ा होगा और शहर में और अधिक भीषण अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है जिम्मेदार अधिकारी तत्काल इस ओर ध्यान देकर दुरुस्त करें। 

संबंधित खबरें