Press "Enter" to skip to content

चैक डेम का घटिया निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने की जांच की मांग | Shivpuri News

पिछोर। अनुविभाग पिछोर के ग्राम शाजापुर, पंचायत ऊमरीखुर्द जनपद पंचायत पिछोर मे सरपंच सचिव की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।  अनुमापन (स्टीमेट) अनुसार सामग्री का उपयोग नही किया जा रहा है। घटिया निर्माण कार्य को देखकर ग्रामीण आक्रोशित है और जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग की है। लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत उमरीखुर्द के गाम शाजापुर में चैक डेम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सीमेंट और सरिया की मात्रा अनुमापन अनुसार नहीं डाली जा रही है सीमेंट में पहाड़ से खोदकर मिट्टी डाली जा रही है।  
निर्माण कार्य को मजदूरों द्वारा कार्य न करा कर मशीनों द्वारा कार्य करवाया जा रहा हैं ऐसे मजदूरों को रोजगार का संकट बना हुआ है। निर्माण कार्य पूर्णता इंजीनियर की अनुपस्थिति में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि घटिया निर्माण कार्य की शीघ्र जांच की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
अधिकारी कर रहे हैं अनदेखी
ग्रामीण राममिलन लोधी, सेवक राम परिहार, प्रदीप भार्गव ने बताया कि ग्राम पंचायत में हो रहे घटिया निर्माण कार्य के संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत की है, बावजूद इसके अब तक उक्त निर्माण कार्य की ना तो कोई गुणवत्ता की जांच की गई और ना ही किसी अधिकारी ने मौके पर आकर उसको देखने की जरूर समझी।
इनका कहना है 
पंचायत के निर्माण कार्य में यदि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है अथवा अनुमापन अनुसार सामग्री नहीं डाली जा रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विनोद चितोडिया
एसडीओ आरईएस 
जनपद पंचायत पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!